best news portal development company in india

दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश के आंकड़े भी चौका रहे हैं, लापता लोगों की कौन ले सुध?

SHARE:

यूपी में 2024 से अब तक 1,08,300 लोग लापता हुए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने इनमें से 9% से भी कम मामलों पर कार्रवाई की है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट बेंच ने लापता व्यक्तियों के मामलों में हो रही चौंकाने वाली देरी को लेकर यूपी पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने पाया कि कुछ मामलों में FIR दर्ज करने तक के लिए 17 महीने का इंतजार करना पड़ा।

1.08 लाख से अधिक शिकायतों के मुकाबले मात्र 9,700 मामलों में ही कार्रवाई हुई है। अदालत ने इसे ‘सिस्टम की विफलता’ करार दिया और उन नियमों पर भी सवाल उठाए जिनकी वजह से सीसीटीवी (CCTV) जैसे महत्वपूर्ण सबूत कुछ ही महीनों में मिटा दिए जाते हैं।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई