best news portal development company in india

पंजाब में आप नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर हुई मौत

SHARE:

पंजाब के जालंधर जिले के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या कर दी गई। यह घटना मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों द्वारा करीब 15 से 16 राउंड फायर किए गए। घायल अवस्था में लक्की को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लक्की के शरीर में पांच गोलियां लगी थी। ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी जान नहीं बच पाई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने अचानक अपनी थार गाड़ी में सवार लक्की ओबरॉय पर हमला किया। उन्होंने उनपर अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत शटर बंद कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई