best news portal development company in india

विंध्य धाम में भी ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल और डायलॉग पर बाह्मण समाज की आपत्ति

SHARE:

मिर्जापुर। विंध्य धाम में भी ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल और डायलॉग पर बाह्मण समाज की आपत्ति, कराया बुद्धि शुद्धि यज्ञ तथा बैनर पोस्टर लेकर किया विरोध ओटीटी पर रिलीज होने जा रही फिल्म घूसखोर पंडित के टाइटल और डायलॉग्स को लेकर ब्राह्मण समाज नाराज। विंध्य धाम विंध्याचल मां विंध्यवासिनी मंदिर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ कराया साथ ही बैनर और पोस्टर के माध्यम से किया विरोध ओटीटी पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध की आग विंध्याचल धाम में भी पहुंच गई है। धर्म नगरी में फिल्म के विरोध में ब्राम्हण समाज ने मंदिर प्रांगण में बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर विरोध किया। ब्राम्हण समाज ने फिल्म के नाम और इसके संवादों को बेहद आपत्तिजनक बताया है। हालांकि अभी तक फिल्म निर्माता निर्देशक और ओटीटी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इस दौरान नगर महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा आशुतोष पाठक, तरूण पांडेय, अजय त्रिपाठी, अर्जुन पांडेय, दीपक पंडित, अंकित चौबे, रवि पांडेय, रोहित दूबे सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई