best news portal development company in india

वायरल वीडियो पर बैंक कर्मी का पक्ष: “ग्राहक नहीं, सहकर्मी से हुआ विवाद” 

SHARE:

कानपुर। पनकी क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला बैंक कर्मी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करती दिखाई दीं। वीडियो सामने आते ही इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और कई लोगों ने इसे “ग्राहक के साथ बदसलूकी” का मामला बताया। हालांकि, अब वीडियो में दिख रही बैंक कर्मचारी ने अपना पक्ष सार्वजनिक करते हुए घटनाक्रम की एक अलग तस्वीर सामने रखी है। महिला कर्मी का कहना है कि जिस व्यक्ति से उनकी कहासुनी हुई, वह कोई बैंक ग्राहक नहीं, बल्कि उनकी ही शाखा में कार्यरत सहकर्मी थीं। विवाद की पृष्ठभूमि में व्यक्तिगत स्तर पर हुई पहले की तीखी बातचीत और गलतफहमी को वजह बताया गया है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई