best news portal development company in india

अगर तुम अपनी भलाई चाहते तो मुझे मेरे ब्यॉयफ्रेंड के पास भेज दो- दुल्हन

SHARE:

कानपुर। कानपुर से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी दो महीने पहले हुई थी। शादी के अगले दिन रात में दुल्हन ने कहा- मुझसे दूर रहना, मुझे छूने की कोशिश मत करना। मैं किसी और की हूं। मुझे छुआ तो अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठोगे। अगर तुम अपनी भलाई चाहते तो मुझे मेरे ब्यॉयफ्रेंड के पास भेज दो।

युवक दो महीने तक इंतजार करता रहा। सोचा कि अब चीजें नॉर्मल होंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लड़की नहीं मानी। एक दिन तो दुल्हन ने फांसी लगाने की कोशिश कर ली, जैसे तैसे उसे बचाया गया। इसके बाद दुल्हन ने फिर से वही धमकी दोहराई।

अब युवक परेशान हो गया। वह पुलिस थाने पहुंच गया। कहने लगा कि इस मामले में न्याय करिए वरना स्थिति खराब हो जाएगी। ये मामला घाटमपुर कोतवाली का है। पुलिस मामले को गंभीरता से सुलझाने में लगी है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई