best news portal development company in india

प्रयागराज दौरे के दौरान ‘अंडरवियर’ विवाद के लिए चर्चा में आए BSNL के निदेशक

SHARE:

प्रयागराज। BSNL के डायरेक्टर विवेक बंसल का प्रस्तावित दौरा अपनी ‘अति-विशिष्ट’ (VIP) सुख-सुविधाओं की सूची के कारण विवादों के घेरे में आ गया है।इस ‘शाही प्रोटोकॉल’ के सोशल मीडिया पर लीक होते ही जनता का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप विभाग को आनन-फानन में पूरा कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा।सरकारी संसाधनों का यह ‘निजी’ उपयोग तब चर्चा में आया जब प्रोटोकॉल में नहाने के बाद इस्तेमाल होने वाले तौलिये, स्लीपर और बाथ-किट जैसी व्यक्तिगत वस्तुओं के इंतजाम के लिए भी अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सरकारी कंपनी BSNL के निदेशक विवेक बंसल के लिए एक ऐसा प्रोटोकॉल तैयार किया गया था, जो किसी बड़े राजनेता या राष्ट्राध्यक्ष की सुविधाओं से कम नहीं था। 19 फरवरी को DGM स्तर से जारी इस ‘मिनट-टू-मिनट’ योजना में डायरेक्टर की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखने के निर्देश दिए गए थे। डायरेक्टर की आवभगत और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए 50 से अधिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई