best news portal development company in india

पुलिस का ‘ऑपरेशन 4:21 AM’: 24 घंटे में कातिल का ‘द एंड’

SHARE:

चंदौली। मुगलसराय के मवई कला में 28 फरवरी की उस काली रात ने पूरे इलाके को दहला दिया था। लेकिन कानून के लंबे हाथों से बचना नामुमकिन था। वाराणसी जोन के कड़े निर्देशों के बाद, स्वाट (SWAT) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मात्र 24 घंटे के भीतर उस मुख्य आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आए 44 वर्षीय सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह ने जो कहानी सुनाई, वह चौंकाने वाली है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चाय-पान की दुकान पर कहासुनी होने के बाद मैं आवेश में आ गया था। गुस्से में अपने ट्यूबवेल से अवैध पिस्टल लाया और कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद मैं डर कर बिहार भाग गया था, लेकिन जब परिवार से मिलने वापस लौट रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।”

गोलियां लगने से घायल चारों युवक लहूलुहान होकर गिर पड़े, जिनका वर्तमान में BHU ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से वही कातिलाना 32 बोर की पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

  1. मुगलसराय पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) और 3/26 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण के कुशल नेतृत्व में टीम ने इस केस को सुलझाकर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई