best news portal development company in india

चमारी में डॉ. कुमार विश्वास का अंदाज: डिप्टी सीएम की ली मजेदार फिरकी, जनता को भी सराहा

SHARE:

जालौन के ग्राम चमारी में आयोजित माता प्रसाद पुस्तकालय लोकार्पण समारोह में प्रसिद्ध कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास भी पहुंचे। अपने खास अंदाज में उन्होंने मंच से कई दिलचस्प बातें कहीं और कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मजाकिया अंदाज में फिरकी भी ली।
कुमार विश्वास ने कहा कि पहली बार उन्होंने ऐसा देखा है कि जनता पूरे चार घंटे तक बैठकर सभी वक्ताओं के भाषण ध्यान से सुनती रही, यह चमारी गांव के लोगों का सौभाग्य और धैर्य दोनों है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता बहुत समझदार है और सभी को सुनने का धैर्य रखती है।
उन्होंने पुस्तकालय की पहल की भी जमकर सराहना करते हुए कहा कि गांवों में ऐसे पुस्तकालय खुलना बहुत जरूरी है, क्योंकि किताबें ही युवाओं को सही दिशा देती हैं और समाज को आगे बढ़ाती हैं।
डॉ. कुमार विश्वास ने चमारी के लोगों से मिलकर खुशी जताई और कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई