best news portal development company in india

हाईकोर्ट के आदेश पर 5.59 हेक्टेयर तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू

SHARE:

चंदौली। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख दिखाया है। उपजिलाधिकारी चकिया विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मौजा खिलची रजडीहा स्थित लगभग 5.59 हेक्टेयर तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू कराई गई।

दरअसल यह पूरा मामला रामबचन सिंह की याचिका के बाद सामने आया, जिसमें आरोप लगाया गया कि करीब 58 लोगों ने तालाब की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। मामले पर संज्ञान लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद चकिया प्रशासन सक्रिय हो गया।

SDM विनय कुमार मिश्रा के निर्देश पर नायब तहसीलदार आरिफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई। जैसे ही प्रशासनिक टीम गांव में पहुंची, पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी।

कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इलिया थाना प्रभारी चंदन राय और चकिया क्षेत्राधिकारी रघुराज के नेतृत्व में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई