मिर्ज़ापुर। विंध्याचल क्षेत्र में अटल चौक से देवरहा बाबा मार्ग तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों की लापरवाही सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य बेढंगे तरीके से किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान हाईवे की नाली क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी शिकायत करने पर भी ठेकेदारों ने ध्यान नहीं दिया और टालमटोल करते हुए मौके से निकल गए। वहीं कार्य के दौरान कई बिजली के खंभे भी लगाए गए हैं, जिनमें से कुछ खंभे टेढ़े तरीके से गड़े होने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की है।






