best news portal development company in india

स्कूल मैनेजर पर शिक्षक से मारपीट का आरोप, मामला थाने पहुंचा

SHARE:

फतेहपुर सीकरी। डॉ. पदमचंद स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल मैनेजर पर एक शिक्षक से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि पीड़ित शिक्षक पिछले करीब 18 वर्षों से स्कूल में पढ़ा रहे हैं। शिक्षक का आरोप है कि मामूली बात को लेकर मैनेजर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और थप्पड़ मार दिया।

 

पीड़ित शिक्षक का कहना है कि वह वर्ष 2008 से स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इतने वर्षों की सेवा के बदले उन्हें अपमान और मारपीट का सामना करना पड़ा। घटना के बाद शिक्षक ने फतेहपुर सीकरी थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

घटना के बाद स्कूल से जुड़े कई और सवाल भी सामने आने लगे हैं। आरोप है कि स्कूल को केवल कक्षा 5 तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन यहां कक्षा 10 और 12 तक की पढ़ाई कराई जा रही है। इतना ही नहीं, जूनियर शिक्षक ही हाईस्कूल के छात्रों को पढ़ा रहे हैं, जिससे बच्चों के भविष्य पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह आरोप सही हैं तो यह शिक्षा व्यवस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ है। वहीं शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने समय से यह सब कैसे चलता रहा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शिक्षक के साथ मारपीट के आरोपों में कितनी सच्चाई है और स्कूल प्रबंधन पर लगे अन्य आरोप कितने सही हैं।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई