best news portal development company in india

वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय का किया घेराव

SHARE:

मिर्ज़ापुर। आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर के शिक्षक-कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया। हालांकि, उस समय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नहीं थे। आक्रोशित शिक्षकों ने जुलाई का वेतन 28 अगस्त तक नहीं मिलने से परेशान हैं। उन्होंने एक सितंबर से डीआइओएस कार्यालय पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है। इस विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य को लेकर विद्यालय में विवाद लंबे समय से चल रहा है। इस माह पूर्व प्रधानाचार्य के वेतन के लिए प्रबंधक और जिला विद्यालय निरीक्षक परस्पर असहमत हैं। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें विवाद से कोई लेना देना नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक जो विधिसम्मत समझते हों, सक्षम अधिकारी होने के कारण वह निर्णय लें। आखिर उन्हें निर्णय लेने में क्या समस्या है। शिक्षकों की व्यथा यह है कि प्रायः सभी ने किसी न किसी प्रकार का बैंक से ऋण ले रखा है। ईएमआई का निर्धारित समय बीतने पर प्रत्येक कार्मिक को हजारों रुपए की पेनाल्टी और ब्याज का नुकसान झेलना पड़ रहा है। शिक्षक व कर्मियों ने जिलाधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक समेत सभी संबद्ध उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डॉ. रमाशंकर शुक्ल ने कहा है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मनमानी कर रहा है। यदि शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो संगठन एक सितंबर से प्रारंभ वाले होने क्रमिक अनशन को पूरा समर्थन देगा। घेराव में प्रधानाचार्य विनय त्रिपाठी, रत्नेश सिंह, सुरेश पांडेय, अरविंद दूबे, कपिल देव, डॉ. रविशंकर ओझा, कैलाश आदि थे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई