best news portal development company in india

सिविल इंजीनियर एसोसिएशन ने भ्रष्ट्राचार का लगाया आरोप

SHARE:

मिर्ज़ापुर। मंगलवार को मिर्जापुर सिविल इंजीनियर एसोसिएशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय संगठन APGCE के बैनर तले प्राधिकरण से अधिकृत समस्त सिविल इंजीनियर ने प्राधिकरण सचिव/सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष अपनी बात रखी जिसमें संगठन के अध्यक्ष ई० जवाहर सिंह ने बताया कि विभाग की एटीपी डॉ प्रीति जायसवाल जी द्वारा सरकार द्वारा अधिकृत लाइसेंस ई० और आर्किटेक्ट में विभेद किया जा रहा और लाइसेंस ई० से बदसलूकी की जा रही उनके लाइसेंस रिन्यूअल में सरकारी फीस के अलावा मोटी रकम वसूली जा रही, भ्रष्टाचार चरम पर व्याप्त है । ई० की डिग्री बेबुनियाद फर्जी बताई जा रही है । आमजनमानस जैसे पत्रकार, वकील आदि से भी अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जा रहा उन्हें दलाल जैसे शब्दों से नवाजा जा रहा । मौके पर संगठन के समस्त ई० उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई