best news portal development company in india

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर धरना

SHARE:

उत्तर प्रदेश में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर अभ्यर्थी सोमवार को फिर से प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदेश में 69000 शिक्षकों की भर्ती मामले में घोटाला सामने आया था. मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. इससे पहले सोमवार को छात्रों ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया.

 

असल में छात्र और अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट में लंबित केस में सरकार की तरफ से पैरवी नहीं होने के चलते नाराज हैं. उनका कहना है कि पैरवी न हो पाने से मामला निस्तारित नहीं हो पा रहा है. प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी रेंगते हुए, दंडवत करते हुए शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर पहुंचे. अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट में लंबित केस में सरकार की तरफ से वकील खड़ा कर पैरवी करने की मांग कर रहे हैं. उनकी मांग है कि सरकार पैरवी कर मामले का निस्तारण कर भविष्य तय करे।

Leave a Comment