लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मिर्ज़ापुर के मड़िहान में राज्य का चौथा सबसे बड़ा थर्मल पावर प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी है। इस प्लांट की कुल क्षमता 1600 मेगावाट होगी। प्रोजेक्ट पर करीब 14,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी और 2029-30 तक इसके शुरू होने की उम्मीद है।
उत्तरप्रदेश सरकार का दावा है कि प्लांट बनने से यूपी की बिजली उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा होगा और प्रदेश के हजारों लोगों को इस परियोजना से प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। जो प्रदेश की प्रगति के लिए एक और बेहतर कदम होगा।







