best news portal development company in india

TTE को चेक करवाया टिकट, पैसेंजर संग जमी चौपाल, ट्रेन से डिप्टी CM दिया कुमारी का ऐसा रहा सफर

SHARE:

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर अब नेताओं में भी दिखाई देने लगा है। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को ट्रेन से अजमेर पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह इलेक्ट्रिक वाहन से ग्राम पंचायत केसरपुरा के लिए रवाना हुईं। जानिए इस दौरन उनका कैसा रहा सफर।

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी जैसे ही ट्रेन में दाखिल हुईं। बोगी में बैठे यात्री उन्हें अपने बिल्कुल बगल वाली सीट पर देखकर चौंक गए। इस दौरान दिया कुमारी ने ट्रेन में सफऱ करने वाले आम लोगों से भी जमकर बातचीत की।

ट्रेन में राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री को देख बहुत से सहयात्रियों के चेहरे पर उत्साह आ गया। इस दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उनके साथ उत्साह दिखाते हुए तस्वीरें और मोबाइल सेल्फी क्लिक की। दिया कुमारी ने भी लोगों की रिक्वेस्ट को सहर्ष स्वीकार किया

जब इस दौरान ट्रेन के टीटीई (TTE) टिकट चेक करने पहुंचे, तो डिप्टी सीएम ने भी अपना टिकट दिखाया। दिया कुमारी ने इस दौरान किसी वीआईपी प्रोटोकॉल को अलग रखते हुए बेहद शालीनता से अपना टिकट निकालकर उन्हें चेक कराया।

रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल का कम उपयोग किया जाए, जरूरत पड़ने पर ही यात्रा की जाए और जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम को अपनाया जाए।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने भी प्रधानमंत्री की अपील को अपनाते हुए ट्रेन से सफर किया है।

Leave a Comment