best news portal development company in india

कानपुर पुलिस कमीशनरेट कार्यालय को ITBP के जवानों ने घेरा

SHARE:

कानपुर। यह वाकया इतिहास में दर्ज किया जाएगा कि पहली बार पैरामिलिट्री फोर्स आईटीबीपी ने कानपुर कमिश्नर के ऑफिस को घेर लिया है।
मामला ITBP के सिपाही का था जिसकी मां का इलाज किसी हॉस्पिटल में चल रहा था, डॉक्टरों ने ईलाज के दौरान उसकी मां का हाथ काट दिया था। जिस पर जवान गलत इलाज का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने से लेकर कमिश्नर ऑफिस तक अपनी मां का कटा हाथ लेकर भटक रहा था।
कोई सुनने को तैयार नहीं था।
फिर पुलिसिया कार्यवाही से बिफरे उस जवान ने अपने उच्चाधिकारियों को मामला बताया, कमांडेंट की अगुआई में आईटीबीपी के जवानों ने कमिश्नर ऑफिस ही घेर लिया।
आज जैसे ही ITBP के जवानों ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट घेरा, हड़कंप मच गया।
हर जगह इस बात की चर्चा है कि जब जवानों की बात प्रशासन नहीं सुन रहा तो आम जनता की आवाज क्या सुनता होगा?
आखिर में जवानों को ही सिस्टम के खिलाफ उतरना पड़ा।
अब देखना होगा आखिर सरकार क्या कार्यवाही करेगी इन पर क्योंकि आवाज उठाने वालों पर हमेशा जुल्म किया जाता है।
अभी ताजा मामला पुलिस के सिपाही का ही था जिस ने विभाग में ही रिश्वत लेने के मामले को उजागर किया था उसे ही सस्पेंड कर दिया गया था।

Leave a Comment