best news portal development company in india

हीट वेव एवं लू प्रकोप के संबंध में जारी एडवाइजरी एवं किए जा रहे कार्य

SHARE:

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आई0एम0डी0), लखनऊ के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद मीरजापुर में दिनांक 27.05.26 तक हीट वेव संभावित मौसम रह सकता है l

 

हीट वेव की तैयारी के दृष्टिगत जनपद में किए जा रहे मुख्य कार्य

1. जनपद में नगर पालिका वार कुल 166 वाटर कूलर स्थापित हैं l

2. जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों एवं 2668 आंगनवाड़ी केंद्रों में ओ0आर0एस0 कॉर्नर की स्थापना की गई है l

3. जनपद के पंचायत राज विभाग द्वारा विभिन्न विकास खंडों में प्याऊ की स्थापना की गई है l

4. जनपद में शिक्षा विभाग द्वारा हीट वेव के दृष्टिगत स्कूलों की समय सारिणी में काफी पहले बदलाव किया जा चुका है l

5. जनपद के विभिन्न शहरी स्थलों पर नगर पालिकावार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलवार हीट रिलीफ शेल्टर के रूप में कोल्ड रूम की स्थापना की जा रही है एवं छायादार स्थानों की प्याऊ के साथ व्यवस्था की गई है l

6. भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी किए जाने वाले हीट वेव एवं खराब मौसम से संबंधित मौसम पूर्वानुमान को सूचना विभाग के द्वारा, विभिन्न विभागीय व्हाटसप्प ग्रुप के द्वारा, पुलिस विभाग के कंट्रोल रूम द्वारा एवं आपदा मित्रों के माध्यम से मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट को ग्राम स्तर तक भेजा जा रहा है l

7. जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों में कोल्ड रूम की स्थापना की गई है l

 

 

हीट वेव एवं लू प्रकोप के दौरान क्या करें

1. जनपद मीरजापुर में नगर पालिका के कूड़ा संग्रहण वाहन से ऑडियो क्लिप के माध्यम से प्रतिदिन हीट वेव जागरूकता के संबंध में ऑडियो चलाया जा रहा है, कृपया उस पर ध्यान दीजिए l

2. पर्याप्त मात्रा में पानी पियें, प्यास को बिल्कुल भी टालें नहीं, प्यास लगने पर तत्काल पानी पीयें l

3. हल्के रंग के पसीना शोषण करने वाले हल्के वस्त्र पहने।

4. टोपी या सर पर गमछा रख कर धूप में चलें व आवश्यकतानुसार छाता का भी उपयोग किया जा सकता है l

5. अगर आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ-पैरों को हल्के नमी वाली या गीले कपड़े से समय समय पर पोछते रहें और सर को ढक कर ही कार्य करें l

6. लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटा कर तत्काल सूती गीले कपड़े से पोछें तथा चिकित्सक से संपर्क करें l

7. यात्रा करते समय पीने का पानी साथ ले जाएं l

8. ओ0आर0एस, घर में बने हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जिससे कि शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके।

9. हीट स्ट्रोक/हीट रैश/हिट क्रैंप के लक्षण जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सर दर्द, उबकाई, पसीना आना, मूर्छा आदि को पहचानॆं l

10. अपने घर को ठंडा रखें- पर्दे इत्यादी का उपयोग करें तथा शाम/रात के समय घर को ठंडा करने हेतु कुछ देर को सावधानीपूर्वक सभी खिड़की दरवाजे अवश्य खोल दें।

11. कार्य स्थल पर पीने हेतु ठंडा पानी अवश्य रखें l

12. कर्मियों को सीधी सूर्य की रोशनी से बचने हेतु सावधान करें ।

13. घर से बाहर होने की स्थिति में आराम करने की समयावधि को बढ़ायें।

 

हीट वेव एवं लू प्रकोप के दौरान क्या ना करें*

1. जानवरों एवं बच्चों को कभी भी बंद खड़ी गाड़ियों में अकेला ना छोड़े।

2. गहरे रंग के तथा भारी एवं तंग कपड़े ना पहनें l

3. जब बाहर का तापमान अधिक हो तब श्रम साध्य कार्य बाहर न करें।

4. अधिक प्रोटीन तथा बासी एवं संक्रमित खाद्य एवं पेय पदार्थ का प्रयोग ना करें l अल्कोहल, चाय व काफी पीने से परहेज करें।

 

हीट स्ट्रोक के लक्षण

शुष्क त्वचा का होना, उच्च रक्तचाप, पसीना ना आना, तेज पल्स होना, श्वास गति में तेजी, सिरदर्द, मितली, थकान और कमजोरी होना, चक्कर आना, मस्तिष्क में क्षति होना l

Leave a Comment