पश्चिमी चम्पारण : युवक की गला रेतकर हत्या

SHARE:

बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मृतक की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 निवासी 22 वर्षीय असलम हुसैन के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था। उसका शव मनुआपुल थाना क्षेत्र के मेहदियाबारी श्रीनगर सरकारी विद्यालय के सामने सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में बरामद किया गया।
मृतक के पिता जाकिर हुसैन ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी उनकी सास सयदा खातून ने फोन पर दी। उन्होंने बताया कि असलम ने गौनाहा की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद वह पत्नी के साथ मेहदियाबारी स्थित अपनी नानी के घर रह रहा था।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजन पहले भी असलम के साथ मारपीट कर चुके थे। फरवरी में हमले में उसका हाथ भी तोड़ दिया गया था, जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से लगातार मामला वापस लेने की धमकियां दी जा रही थीं।
जाकिर हुसैन ने आरोप लगाया है कि युवती के पिता मौनिद्दीन खान, भाई साहिद खान उर्फ धोनी तथा अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर असलम की गला रेतकर हत्या की है।
घटना की सूचना मिलने पर मनुआपुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई