नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत रामनगर पुलिस का जन-जागरण अभियान लगातार जारी

SHARE:

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत रामनगर पुलिस का जन-जागरण अभियान लगातार जारी

खेतों से खदान तक…  स्कूलों से बैंकों तक…  हर नागरिक तक पहुँच रही रामनगर पुलिस।

रामनगर

मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी रामनगर श्री सुमित कौशिक एवं उनकी पुलिस टीम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

धान की रोपाई कर रहे किसानों, कोयला खदानों में कार्यरत श्रमिकों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, बैंक कर्मचारियों एवं ग्राहकों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर पुलिस टीम नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दे रही है। लोगों को समझाया जा रहा है कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

अभियान के दौरान नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं युवाओं को भी इसके प्रति जागरूक करें तथा यदि कहीं अवैध मादक पदार्थों का निर्माण, बिक्री या सेवन होता दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनसहभागिता के माध्यम से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

रामनगर पुलिस का संकल्प है कि क्षेत्र का प्रत्येक गाँव, प्रत्येक विद्यालय, प्रत्येक कार्यस्थल और प्रत्येक परिवार नशे के विरुद्ध जागरूक बने तथा “नशामुक्त मध्यप्रदेश” के लक्ष्य को जनसहयोग से साकार किया जाए।

आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें—
“नशे से दूरी है ज़रूरी, स्वस्थ जीवन हमारी मजबूरी नहीं, हमारी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई