best news portal development company in india

कपूरथला में 1.035 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कपूरथला जिले में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की सफेद मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपूरथला के निकट नवां पिंड भाठे निवासी करण सिंह तथा थाना सुभानपुर के अधीन गांव लखन खोले निवासी संदीप (पत्नी रणधीर सिंह उर्फ धीरा) के रूप में हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव तूरा ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम शेखूपुर क्षेत्र में विशेष गश्त, तलाशी अभियान और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर हेरोइन की सप्लाई कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की और बिना पंजीकरण नंबर वाली सफेद मारुति स्विफ्ट कार को रोक लिया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई एक किलो 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। बरामद हेरोइन के स्रोत का पता लगाने, तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने तथा आरोपियों के आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई