best news portal development company in india

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 20 अगस्त से होगा शुरु

SHARE:

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 20 अगस्त से शुरु होगा।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि सोलहवीं विधानसभा के षष्ठम सत्र को राज्यपाल हरीभाऊ किसनराव बागडे ने आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी।
श्री देवनानी ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र का आहूत किया है जो गुरुवार, 20 अगस्त को पूर्वाह्न ग्यारह बजे प्रारम्भ होगा।
उन्होंने बताया कि विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही नियमों एवं संसदीय परंपराओं के अनुरूप संचालित की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंचम सत्र गत 28 जनवरी से 10 मार्च तक आयोजित किया गया और 17 अप्रैल को इसका सत्रावसान किया गया था।

Leave a Comment