best news portal development company in india

कूनो में चीता प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल, मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अधिकारियों के विदेशी दौरों की मांगी जानकारी

SHARE:

कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग और चीतों की मौत से जुड़े मामलों को लेकर आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी गई है। वन्यजीव मुख्यालय, भोपाल में दाखिल आरटीआई आवेदन में चीतों की मौत से संबंधित पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच और चीता प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के विदेशी दौरों के दस्तावेज मांगे गए हैं।

मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी ने 17 सितंबर 2026 के आदेश के जरिए आरटीआई आवेदन को कूनो राष्ट्रीय उद्यान के वनमंडलाधिकारी (DFO) को स्थानांतरित कर दिया है।

मृत चीतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी

आरटीआई आवेदक और वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने 1 जनवरी 2024 से सूचना उपलब्ध कराने की तारीख तक कूनो में मृत चीतों से संबंधित रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी है। आवेदन में यह भी जानकारी मांगी गई है कि चीतों की मौत के मामलों में जांच और पोस्टमार्टम को लेकर विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई।

अधिकारियों के विदेशी दौरों का भी रिकॉर्ड मांगा

आरटीआई में कूनो नेशनल पार्क के अलावा गांधी सागर अभयारण्य और रानी दुर्गावती नौरादेही टाइगर रिजर्व में चीतों के संरक्षण एवं प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के विदेशी दौरों की जानकारी भी मांगी गई है।

इसमें अधिकारियों के विदेश दौरे से संबंधित रिकॉर्ड, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ हुए पत्राचार तथा संबंधित दस्तावेजों की जानकारी शामिल है।

अब आवेदन कूनो राष्ट्रीय उद्यान के DFO को भेजे जाने के बाद मांगी गई सूचनाओं पर विभाग की ओर से जवाब दिया जाना है

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई