best news portal development company in india

Asian Games 2026: भारत ने शूटिंग में जीता रजत, सोनम उत्तम और इलावेनिल वलारिवान महिला फाइनल में पहुंचीं; हॉकी में उज्बेकिस्तान पर 8-0 की बढ़त

SHARE:

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपने पदक अभियान की शुरुआत रजत पदक के साथ की है। महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद की भारतीय तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारतीय टीम ने कुल 1898.0 अंक हासिल किए।

चीन ने 1904.2 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान की टीम 1897.1 अंक के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रही। चीन ने इस स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड 1902 अंक था, जो चीन ने 2025 एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में बनाया था।

सोनम उत्तम और इलावेनिल ने फाइनल में बनाई जगह

महिला व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी भारत के लिए अच्छी खबर आई। सोनम उत्तम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 634.1 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं इलावेनिल वलारिवान ने 633.5 अंक जुटाकर व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई।

भारतीय निशानेबाजों के इस प्रदर्शन से शूटिंग में भारत की पदक उम्मीदें बढ़ गई हैं।

महिला हॉकी में भारत की शानदार शुरुआत

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। पूल मैच में भारत ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ हाफटाइम तक 8-0 की बढ़त बना ली।

भारत की ओर से लालरेमसियामी ने छठे मिनट में गोल किया। इसके बाद दीपिका ने आठवें, 22वें और 26वें मिनट में तीन गोल दागे। ईशिका ने 12वें मिनट, बलजीत कौर ने 13वें मिनट, नेहा ने 18वें मिनट और रुतुजा पिसल ने 23वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को 8-0 कर दिया।

भारतीय महिला टीम ने पहले हाफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए उज्बेकिस्तान पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई