best news portal development company in india

Indigo Flight Emergency: बैंकॉक-दिल्ली फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

SHARE:

बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार देर रात एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए पायलट ने विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद बीमार यात्री को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1054 बैंकॉक से रात करीब 8:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। विमान को रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने पायलट को इसकी जानकारी दी।

लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

यात्री की हालत को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी के तहत विमान उतारने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान को करीब रात 10:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया

अचानक विमान की लैंडिंग होने से यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि विमान के सुरक्षित उतरने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

मेडिकल टीम ने यात्री को अस्पताल पहुंचाया

विमान के लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरते ही पहले से तैयार मेडिकल टीम ने यात्री को एंबुलेंस के जरिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यात्री को गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।

इस दौरान विमान करीब एक घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा रहा और अन्य यात्री विमान के अंदर ही मौजूद रहे।

करीब एक घंटे बाद दिल्ली के लिए रवाना हुआ विमान

जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने और मेडिकल इमरजेंसी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंडिगो की फ्लाइट रात करीब 12:05 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गई

घटना के कारण उड़ान के निर्धारित समय में देरी हुई, लेकिन विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई