SHARE:

मिर्जापुर में कालका एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बहनें हैं। हादसा सुबह 9:30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ।

सुबह 9:30 बजे का वक्त था। कार्तिक पूर्णिमा की वजह से चुनार रेलवे स्टेशन श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। चोपन से आने वाली पैसेंजर ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची, यात्रियों में उतरने की होड़ मच गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई श्रद्धालु प्लेटफॉर्म पर उतरने की बजाय दूसरी तरफ ट्रैक की ओर कूद गए।

 

तभी सामने वाले ट्रैक पर कालका एक्सप्रेस आ गई। स्टॉपेज नहीं होने की वजह से ट्रेन की स्पीड में थी। अचानक ट्रेन की सीटी गूंजी और अफरा-तफरी मच गई। पुरुष यात्री किसी तरह प्लेटफॉर्म पर चढ़ गए, लेकिन कई महिलाएं ट्रैक पर ही रह गईं। ट्रेन उनके ऊपर से धड़-धड़ाती हुई निकल गई। कुछ ही सेकंड में प्लेटफॉर्म का नजारा बदल गया। चारों ओर चीखें, खून और बिखरे हुए शव के टुकड़े थे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई