
गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का पर्व है, जिसे हर साल 26 जनवरी को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन होता है। इस मुख्य परेड से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल की जाती है, जिसके लिए सरकार फ्री पास जारी कर रही है।
इस साल भी 26 जनवरी को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। जिसकी तैयारियां काफी समय पहले से ही काफी जोरो-शोरों से शुरू हो जाती हैं। इस परेड में भारत का सैन्य बल, सौर्य, तकनीक और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिलती है।
अब आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं, वो भी फ्री में, फुल ड्रेस रिहर्सल को फ्री पास लेकर करीब से देख सकते हैं। दरअसल, आम जनता के लिए इस रिहर्सल के फ्री पास जारी किए जा रहे हैं, जिसे कोई भी बहुत आसानी से बुक कर सकता है। गणतंत्र दिवस से पहले परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल 23 जनवरी 2026 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगी। लेकिन यह सिर्फ रिहर्सल है, मुख्य कार्यक्रम 26 जनवरी को ही होगा।
गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए पास बिना किसी शुल्क के बुक किए जा सकते हैं। दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि पास की बुकिंग आप आमंत्रण की आधिकारिक वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर कर सकते हैं।







