best news portal development company in india

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाया कहर, साइकिल सवार युवक की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त

SHARE:

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत पड़ाव चौराहे पर गुरुवार रात लगभग 10 बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने भीषण हादसा मचा दिया। दुर्घटना में एक 22 वर्षीय साइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार अत्यधिक तेज थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़े दो टोटो, एक ऑटो और दो चार पहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई