best news portal development company in india

एसपी ने कोतवाली देहात का किया आकस्मिक निरीक्षण

SHARE:

मिर्ज़ापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने थाना कोतवाली देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय परिसर, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, जनशिकायत डेस्क आदि का निरीक्षण कर कार्यालयी अभिलेखों के रख- रखाव एवं विभिन्न अभिलेखीय प्रविष्टियों का आकलन कर अद्यावधिक रखने, थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्या सुनकर समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के इसी क्रम में थाना परिसर में निरूद्ध माल मुकदमाती वाहनों के उचित रख-रखाव, बैरक, भोजनालय आदि का जायजा लेकर साफ-सफाई हेतु तथा थाना क्षेत्रांतर्गत भीड़ भाड वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, कस्बों आदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए सतर्क दृष्टि रखने, रात्रि गश्त नियमित रूप से करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई