मिर्ज़ापुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने ग्राम विदापुर, विकास खंड सीखड़, विधानसभा चुनार, जनपद मिर्जापुर के निवासी हंसराज के धर्मपत्नी बेला का दैवीय आपदा में दुःखद निधन पर परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए। उन्होंने पति हंसराज को राज्य आपदा मोचन निधि से 4 लाख रुपये का सहायता चेक प्रदान किया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि आपदा प्रभावित परिवार को शासन द्वारा अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराएं। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







