best news portal development company in india

‘जो नैरेटिव बनाया जा रहा है, हम उसके खिलाफ हैं, इसलिए CBI जांच संभाले- CJI

SHARE:

भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘जो भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, उसमें यह सुनिश्चित होना चाहिए कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से हो.’ अदालत ने स्पष्ट कहा कि किसी भी संवेदनशील मामले में न्याय प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा बनाए रखना बेहद जरूरी है. सुप्रीम Court की बेंच ने कहा कि जांच एजेंसियों को बिना किसी दबाव और पक्षपात के काम करना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके

सीबीआई के हाथ में अब ट्विशा का केस

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद सीबीआई की टीम आज ट्विशा कैस का हैंडोवर लेने के लिए भोपाल पहुंच सकती है. इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए दिल्ली और मध्यप्रदेश के अधिकारियों को मिलाकर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाई जा रही है. इस एसआईटी में एक एसपी और कुछ इंसेक्टर होंगे और डीआईजी लेवल के अधिकारी इस टीम का नेतृत्व करेंगे. ,कटारा हील्स थाने में दर्ज एफआईआर को सीबीआई के द्वारा आज रिरजिस्टर्ड किया जाएगा. साथ ही आरोपी पति समर्थ सिंह को सीबीआई अपनी कस्टडी में लेगी. जिससे फिलहाल लोकल थाने में पूछताछ की जा रही है. सीबीआई के द्वारा समर्थ के घर में ट्विशा के कमरे और घर की पूरी जांच की जाएगी. आरोपी पक्ष और मृतक पक्ष के परिवारों के बयान दर्ज करेगी

कोर्ट का जांच एजेंसियों को आदेश

अदालत ने कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वाभाविक मौत का मामला है, इसलिए जांच पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष होनी चाहिए. मामले से जुड़े सभी बयान औपचारिक तौर पर जांच एजेंसी के सामने दर्ज किए जाने चाहिए, ताकि जांच प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वसनीय बनी रहे. विभिन्न पहलुओं की जांच करना पूरी तरह से जांच एजेंसी पर निर्भर है. सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि फिलहाल विचार के लिए मुख्य मुद्दा केवल यही बचा है कि मामले की जांच CBI को सौंपी जाए या नहीं।

Leave a Comment