best news portal development company in india

सीतापुर में चंद्रशेखर आजाद की सभा में हंगामा, बैरिकेडिंग टूटी; भगदड़ में कई कार्यकर्ता घायल

SHARE:

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मिश्रिख में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मेला मैदान में आयोजित सामाजिक न्याय प्रचार यात्रा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बहन-बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए उनकी पार्टी संघर्ष कर रही है। उन्होंने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारों की अनदेखी करने वालों और गुंडागर्दी वाली सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।

बयान के बाद बेकाबू हुई भीड़

सम्मेलन के दौरान चंद्रशेखर आजाद के एक बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, जबकि कई युवा पंडाल में लगे पाइपों पर चढ़ गए।

इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। भीड़ के दबाव के बीच कुछ कार्यकर्ता गिरकर चोटिल हो गए। घटना के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनने से आयोजकों और सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगों को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हालांकि, स्थिति को बाद में नियंत्रित कर लिया गया और कार्यक्रम आगे जारी रहा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई