best news portal development company in india

लखनऊ में पति की हत्या कर शव बक्से में छिपाने का खुलासा, सूफिया बानो समेत तीन गिरफ्तार

SHARE:

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति रामकिशोर वाल्मीकि की कथित हत्या और शव छिपाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव को लकड़ी के बक्से में छिपाया गया और बाद में ई-रिक्शे के जरिए नहर के नीचे फेंक दिया गया।

मोहनलालगंज पुलिस ने शुक्रवार को सूफिया बानो समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और ई-रिक्शा भी बरामद करने का दावा किया है।

180 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को कविता देवी की तहरीर पर हत्या और शव छिपाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गईं।

जांच के दौरान पुलिस टीमों ने ई-रिक्शे के संभावित रूट को चिह्नित किया और रास्ते में लगे करीब 170 से 180 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल जांच को भी आगे बढ़ाया गया।

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज, तकनीकी जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच टीम आरोपियों तक पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच और अन्य संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई