best news portal development company in india

मुंबई एयरपोर्ट पर ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में छूटा डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का iPhone, एक घंटे की तलाश के बाद मिला

SHARE:

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का iPhone मुंबई एयरपोर्ट पर ब्रिटिश एयरवेज के विमान में छूट गया। लंदन के करीब एक सप्ताह के दौरे के बाद शिंदे देर रात लगभग 2 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह अपने घर भी पहुंच गए, लेकिन करीब 3 बजे उन्हें अपना iPhone साथ नहीं होने का पता चला।

फोन गायब होने की जानकारी मिलते ही शिंदे की टीम सक्रिय हो गई और एयरपोर्ट पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। टीम ने तुरंत पुलिस प्रशासन को भी इसकी सूचना दी।

पुलिस और एयरलाइन सिक्योरिटी ने चलाया सर्च ऑपरेशन

मामले की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने तत्काल ब्रिटिश एयरवेज के सुरक्षा अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस और एयरलाइन की सिक्योरिटी टीम ने विमान के अंदर फोन की तलाश शुरू की।

करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद तड़के लगभग 4 बजे iPhone विमान के अंदर से बरामद कर लिया गया। फोन मिलने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने उसे शिंदे की टीम को सौंप दिया।

इस तरह करीब एक घंटे की तलाश के बाद डिप्टी सीएम का फोन सुरक्षित वापस मिल गया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई