गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला और उसके साथी लवनीश को शुक्रवार को पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर 2026 को होगी।
दो दिन की पुलिस रिमांड में हुई पूछताछ
आरोपी पक्ष के वकील ललित बिंदल ने बताया कि पुलिस को दोनों आरोपियों की दो दिन की रिमांड मिली थी। इस दौरान पुलिस ने दोनों से कस्टोडियल इंटेरोगेशन की और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया।
सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले से जुड़ी आवश्यक जांच पूरी कर ली गई है। पुलिस की दलील सुनने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर 2026 को होगी। उस दौरान केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं पर सुनवाई हो सकती है।






