best news portal development company in india

Delhi Crime: कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, बिल्डिंग में विवाद के बाद नीचे गिरा युवक; पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र में रात के समय एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बंटी घड़ियाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एल-8 इलाके में स्थित एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर रहता था और उसी इमारत में उसका प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्यालय भी था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात में इमारत में रहने वाले कुछ लोगों और बंटी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान बंटी को चोट लगी और वह इमारत से नीचे गिर गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

अतिक्रमण के नोटिस को लेकर विवाद का शक

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस इमारत में बंटी का कार्यालय था, वहां कथित अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी हुआ था। इमारत में रहने वाले कुछ लोगों को संदेह था कि इस मामले में बंटी ने दिल्ली नगर निगम में शिकायत की है।

इसी मुद्दे को लेकर रात में बंटी और इमारत में रहने वाले लोगों के बीच विवाद हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद के दौरान हाथापाई हुई और बंटी को चोट लगने के बाद वह नीचे गिर गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद में शामिल लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई