best news portal development company in india

46 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा को कोर्ट ने ठहराया दोषी, 10 की साल की सजा के साथ 50 हजार का लगाया जुर्माना

SHARE:

प्रयागराज। 46 साल पुराने हत्याकांड में बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को बड़ा झटका। प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने हत्या के मामले में विजय मिश्रा समेत चार आरोपियों को कठोर उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

11 फरवरी 1980 को कचहरी परिसर में प्रकाश नारायण पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कोर्ट ने विजय मिश्रा, जीत नारायण, संतराम मिश्रा और बलराम मिश्रा को दोषी मानते हुए सजा का ऐलान किया। धारा 307 में भी सभी को 10-10 साल की कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।

फैसले के दौरान कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आगरा जेल से विजय मिश्रा को प्रयागराज कोर्ट लाया गया, जबकि बाकी तीन आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके थे।

Leave a Comment