best news portal development company in india

नीबी गहरवार में बिजली संकट: 3 दिन से अंधेरे में ग्रामीण, टूटे पोलों पर विभाग की लापरवाही

SHARE:

मिर्ज़ापुर। छानबे विकास खण्ड के नीबी गहरवार गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली पूरी तरह बाधित है। टूटे हुए बिजली पोलों को लेकर विभाग की घोर लापरवाही सामने आ रही है, जिससे पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में गुस्सा और निराशा फैल गई है।

स्थानीय निवासी दीपक पटेल ने बताया कि टूटे पोलों के कारण बिजली लाइन पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। विभाग को शिकायत किए कई घंटे बीत गए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। “जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। न पानी की मोटर चल रही है, न मोबाइल चार्ज हो पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और दूध-दही जैसी जरूरी चीजें खराब हो रही हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

विभाग तुरंत पोल सुधारकर बिजली बहाल करे,” दीपक पटेल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा।ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग की उदासीनता से उनका धैर्य अब जवाब दे रहा है। वे चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।विभाग के अधिकारियों का इस मामले में अभी कोई बयान नहीं आया है। प्रशासन और बिजली विभाग से ग्रामीणों की मांग है कि टूटे पोलों की तुरंत मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।

Leave a Comment