best news portal development company in india

पेट्रोल डीजल फिर हुआ महंगा, CNG ने भी दिया झटका

SHARE:

देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं .पिछले 10 दिनों में ईंधन की कीमतों में कुल मिलाकर लगभग 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है.
दिल्ली में नई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल का भाव 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 92.49 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. अन्य बड़े शहरों में भी दाम रिकॉर्ड स्तर के करीब हैं. मुंबई में पेट्रोल 108.49 रुपए और डीजल 95.02 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 110.64 और डीजल 97.02 रुपए प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 105.31 और डीजल 96.98 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

पिछले 10 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी

ईंधन की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है.15 मई को तेल कंपनियों ने पहली बार कीमतें बढ़ाईं, तब पेट्रोल में 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल में भी बढ़ोतरी हुई. उसके बाद 19 मई को फिर 80 पैसे से अधिक प्रति लीटर का इजाफा हुआ.अब शनिवार को हुई बढ़ोतरी के साथ कुल मिलाकर पिछले 10 दिनों में कीमतें लगभग 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई हैं.
विशेषज्ञ बताते हैं कि लगातार बढ़ोतरी का कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उछाल है. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से तेल आपूर्ति बाधित हो रही है. अप्रैल और मई में ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रही.

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई