best news portal development company in india

जब वो इटली में टॉफी बांट रहे थे…’, राहुल गांधी का पीएम पर तंज, मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

SHARE:

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ का पेपर लीक होने को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रसाद पर निशाना साधा है. राजस्थान में कांग्रेस और छात्र इकाई एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने और पेपर लीक को रोकने की सुरक्षित व्यवस्था बनने तक ये लड़ाई जारी रहेगी. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जब वो इटली में टॉफी बांट रहे थे, तो पेपर लीक से त्रस्त युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे.

 

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, ‘‘जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे – पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे. क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया. कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा.”

 

उन्होंने कहा, “अब जब छात्र, NSUI और INC के कार्यकर्ता न्याय की आवाज उठा रहे हैं – BJP की प्रदेश सरकारें उन पर लाठियां बरसा रही हैं. जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वो जवाबदेही से नहीं – डर से चलती है. पर हम डरने वाले नहीं हैं. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए एक मज़बूत और सुरक्षित सिस्टम नहीं बनता. यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है जिसका भविष्य इस नाकाम सरकार ने चुराया.”

जयपुर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

दरअसल जयपुर में गुरुवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च के दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई. इसकी अगुवाई राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कर रहे थे. कांग्रेसी नेताओं ने नीट में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.

कांग्रेस का यह मार्च पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से शुरू हुआ और ‘शहीद स्मारक’ होते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ा. इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं और युवाओं सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कुछ युवा तो विरोध करने के लिए नीट परीक्षार्थियों की वेशभूषा में भी आए.

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई