best news portal development company in india

आयुष्मान योजना में धांधली के आरोपी 200 से ज्यादा अस्पताल हुए ब्लैक लिस्ट

SHARE:

लखनऊ। योगी सरकार भ्रष्टाचारियों और लापरवाहों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत तय मानकों का पालन नहीं करने वाले 200 से ज्यादा प्राइवेट अस्पतालों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

योगी सरकार ने 100 अस्पतालों का भुगतान रोक दिया है। साथ ही 100 अस्पतालों को निलंबित किया है। सरकार की ओर से ब्लैक लिस्ट किए गए 200 से ज्यादा अस्पतालों में गरीबों के इलाज में धांधली का आरोप है। जिन अस्पतालों पर एक्शन लिया गया है, उन पर आरोप है कि आयुष्मान योजना के तहत निर्धारित प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं किया गया था। आयुष्मान योजना में पंजीकरण के लिए 35 मानकों को पूरा करना अनिवार्य रखा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 95 फीसदी से अधिक अस्पताल सफलतापूर्वक एचइएम 2.0 पोर्टल पर माइग्रेट हो चुके हैं। बार-बार निर्देश जारी करने के बाद 200 प्राइवेट अस्पतालों ने मानकों को पूरा नहीं किया। वहीं, सूचीबद्ध अस्पतालों को एनएबीएच गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा राज्य और जिला स्तर पर अस्पतालों की नियमित ऑडिट और मानिटरिंग कराई जा रही है।

 

इन जिलों के अस्पतालों पर हुई कार्रवाई

  1. आगरा
  2. अलीगढ़
  3. प्रयागराज
  4. अमेठी
  5. अमरोहा
  6. आजमगढ़
  7. बागपत
  8. बांदा
  9. बाराबंकी
  10. बरेली
  11. बस्ती
  12. बिजनौर
  13. बुलंदशहर
  14. चंदौली
  15. चित्रकूट
  16. देवरिया
  17. फर्रुखाबाद
  18. गौतमबुद्ध नगर
  19. गाजियाबाद
  20. गोंडा
  21. गोरखपुर
  22. हरदोई
  23. हाथरस
  24. जौनपुर
  25. झांसी
  26. कन्नौज
  27. कानपुर नगर
  28. कुशीनगर
  29. ललितपुर
  30. लखनऊ
  31. मथुरा
  32. मऊ
  33. मेरठ
  34. मुरादाबाद
  35. मुजफ्फरनगर
  36. सहारनपुर
  37. प्रतापगढ़
  38. संतकबीरनगर
  39. सुल्तानपुर
  40. वाराणसी
  41. शाहजहांपुर
  42. जालौन
  43. मिर्जापुर
  44. अंबेडकरनगर
  45. रामपुर
  46. सोनभद्र (अन्य भी जिलों में कार्रवाई हुई है)

Leave a Comment