best news portal development company in india

ट्विशा की मौत से जुड़े सवाल पर भड़के गिरिबाला के वकील, कार पर मुक्के बरसाए, मीडिया पर झल्लाए

SHARE:

भोपाल में ‘ट्विशा शर्मा की मौत’ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. उनकी सास रिटायर्ड जज गिरीबाला के वकील इनोश जॉर्ज कार्लो शुक्रवार को आग बबूला हो गए और मीडिया के सवालों के दौरान भड़क उठे. उन्होंने सवाल पूछे जाने के दौरान चीखते हुए कहा कि ‘कोई कानून है ऐसा कि सब बताया जाए.’ उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच का स्वागत है और सच सामने आना चाहिए. कार्लो ने कहा कि मामले को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं, लेकिन जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से काम करेंगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी

अचानक झल्ला पड़े वकील कार्लो

असल में शुक्रवार को ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला के वकील इनोश जॉर्ज कार्लो मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने मामले की सीबीआई जांच का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच जरूर होनी चाहिए. इसी दौरान उनका पैर किसी वजह से कार से दब गया. वह कार को बोनट पर जोर-जोर से हाथ बजाने लगे और फिर झल्ला पड़े. चीखते हुए बोले- अब कौन देगा इसका जवाब?

बढ़ रही हैं गिरिबाला की मुश्किलें

बता दें कि भोपाल के चर्चित ट्विशा सुसाइड केस में रिटायर्ड जज और जिला कंज्यूमर फोरम की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह की मुश्किलों में फंसती जा रही हैं. मामले को लेकर अब उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एक दिन पहले ही सामने आया है कि राज्य सरकार ने उनकी नियुक्ति और संभावित त्यागपत्र को लेकर आधिकारिक पत्राचार शुरू किया है

जानकारी के मुताबिक जिला उपभोक्ता फोरम खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अंतर्गत आता है और गिरिबाला सिंह वर्तमान में कंज्यूमर फोरम में जज के पद पर कार्यरत हैं. इस पूरे मामले में खाद्य विभाग के उप सचिव ने राज्य उपभोक्ता आयोग के रजिस्ट्रार को पत्र लिखा है.

 

पत्र में कहा गया है कि गिरिबाला सिंह के खिलाफ दर्ज प्रकरण को देखते हुए उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के उप नियम 9(2) के तहत जांच की जाए. इसी नियम के अंतर्गत पद से हटाने की कार्रवाई का प्रावधान भी है। विभाग ने आयोग से मामले की जांच कर जल्द प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है. गौरतलब है कि ट्विशा सुसाइड केस में गिरिबाला सिंह फिलहाल अग्रिम जमानत पर हैं. मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ अब प्रशासनिक कार्रवाई भी तेज हो गई है.

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई