मिर्ज़ापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 135 पर स्थित सेमरा प्रताप गांव के पास स्कार्पियो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर, टक्कर में एक युवक की मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम। बामी निवासी मृत युवक अपने पिता के इकलौते पुत्र थे, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने 26 वर्षीय ओमचंद तिवारी को मृत घोषित कर दिया। 27 वर्षीय जयप्रकाश तिवारी को बेहतर उपचार के लिए मिर्ज़ापुर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।




