वाराणसी। “जो मेरी हत्या करना चाहते हैं, उनसे हम कैसे कहें कि हमारी सुरक्षा करो। हमने अपनी बात कोर्ट के सामने रख दी है। जो लोग खुद अपराधी हैं, बताइए…वो हमारी शिकायत कर रहे हैं। आशुतोष खुद गो हत्यारों के संपर्क में है।”
ये बातें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कही।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य और शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया है। उन्होंने 2 शिष्यों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है।
कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित किया है। 21 फरवरी को तय होगा कि शंकराचार्य के खिलाफ FIR होगी या केस डिसमिस हो जाएगा।







