मिर्ज़ापुर। को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर पेट्रोल एवं डीजल सीएनजी गैस के महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार के द्वारा पेट्रोल एवं डीजल सीएनजी गैस का रेट बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार जनता एवं किसान विरोधी सरकार है सिर्फ अडानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है श्री पटेल ने कहा कि 1 लाख 32 हजार करोड़ के कच्चे तेल का देश ने तमाम देशों से आयात किया और₹52000 हजार करोड रुपए का निर्यात किया अगर देश में तेल की कमी है तो मोदी जी विदेशों में सप्लाई क्यों दे रहे हैं देश के जनता को क्यों गुमराह कर रहे हैं देश और प्रदेश में बढ़ रहे महंगाई एवं बेरोजगारी से युवाओं किसानों और आम जनता परेशान है
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा कि बीजेपी सरकार के द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल एवं डीजल और गैस के दाम की निन्दा करते हैं
प्रवक्ता छोटे खान ने कहा की केंद्र की बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश और प्रदेश की जनता एवं किसानों मजदूर और नौजवानों परेशान है महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है सत्ता में जब-जब बीजेपी आती है उद्योगपतियों को फायदा मिलता है
उपस्थित पूर्व चेयरमैन दीप चन्द्र जैन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाब चन्द पांडे दुर्गा प्रसाद चौधरी कांग्रेस नेता राज धर दुबे राम नाथ दुबे मनीष दुबे कमलेश दुबे कपिल कुमार सोनकर अंकुर श्रीवास्तव आजाद राम लखन मास्टर राजेंद्र विश्वकर्मा राकेश त्रिपाठी मधु सैलानी डॉ दिनेश चौधरी विवेक सिंह प्रमोद गुप्ता रितेश मिश्रा कन्हैया लाल पाठक संतोष यादव छोटू चौबे रितेश मिश्रा शिबू पांडे अशोक कुमार विजय दुबे पहाड़ी रामराज भारती विनोद भारती रोशन अंसारी सैफुद्दीन अशोक पटेल अमिताभ पांडे विवेक सिंह मनोज पटेल दिनेश विश्वकर्मा संतोष बियार उपस्थित रहे







